
मानसा: मानसा में बुधवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से एक युवक की हत्या कर दी। युवक की पहचान बुढलाडा के दरियापुर खुर्द गांव के रहने वाले राजदीप सिंह (29) के रूप में हुई है।
पिता हरबंस सिंह ने बताया कि राजदीप बुढलाडा की सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था। वह रोज की तरह ही सुबह घर से 4 बजे निकल गया था। दरियापुर और कुलाना के बीच रेलवे फाटक के पास अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement Space
हरबंस सिंह और माता ने अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ व्यक्तियों पर शक जाहिर किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बुढलाडा में रखवाकर मामले की जांच
Advertisement Space