अमृतसर में गोलियां मारकर युवक को हत्या


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर के जंडियाला गुरु के गांव जबोवाल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान मनीन्द्र सिंह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मनीन्द्र सिंह रोजाना की तरह रात करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंचा, पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावरों ने 7 से 8 राउंड फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल मनीन्द्र सिंह ने  अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया

Advertisement Space

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment