अमृतसर के खासा आर्मी कैंप से 5 किमी दूर मिली संदिग्ध गाड़ी,सीटों की जगह ड्रम और तारे

अमृतसर: अमृतसर में मंगलवार को हुए बम धमाके से 5 किलोमीटर दूर छेहरटा इलाके में एक संदिग्ध गाड़ी मिली है।गाड़ी के अंदर सीटों की जगह ड्रम और तार जैसी चीजें देखी गईं। उसकी छत भी कटी हुई पाई गई। यह गाड़ी एक दुकान के बाहर खड़ी थी, जिसके बाद दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची सुरक्षा टीमों ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें जालंधर में मंगलवार को बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाके के बाद अमृतसर खासा इलाके में स्थित आर्मी कैंप के बाहर देर रात एक जोरदार धमाका हुआ था।

Advertisement Space

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में लोग दहशत में आ गए। इस धमाके के कारण आर्मी कैंप की इस धमाके के बाद दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement Space

Leave a Comment