श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

अमृतसरः अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का समाचार सामने आया है। यह धमकी ई-मेल द्वारा दी गई है, जिसके बाद श्री हरमंदिर साहिब के अंदर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक टास्क फोर्स को तैनात कर दिया गया है तथा बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement Space

एसजीपीसी सदस्य कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि आज ही शिरोमणि कमेटी को एक ई-मेल भेजी गई है, जिसमें श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बात की जांच की जा रही है कि यह ई-मेल किसने और कहां से भेजी है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment