उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

चंडीगढ़: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घने कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने  अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए रेड अलर्ट जारी कर आगामी कुछ दिनों में स्थिति और बिगड़ने का अनुमान जताया है।

Advertisement Space

पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मनसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मालेरकोटला सहित 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment