पहाड़ों में बर्फबारी से पंजाब के लोगों को मिली गर्मी से राहत,आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पहाड़ों में बारिश और ताजा बर्फबारी से पंजाब और चंडीगढ़ सुहावना बना हुआ है। सुबह से ही मोहाली और चंडीगढ़ सहित कई इलाकों में बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है,जिससे आम लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। फिलहाल तापमान में  2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement Space

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक असर पठानकोट जिले में देखने को मिला, जहां फंगोटा में 5 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। पंजाब के अधिकांश जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

Advertisement Space

Leave a Comment