
चंडीगढ़: पंजाब के लिए मौसम विभाग ने 5 और 6 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है।
मौसम के अनुसार 5 और 6 मई को भी येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की संभावना है। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। विभाग के अनुसार 7 मई से 3 दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 10 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर आंधी और बारिश की संभावना है।
Advertisement Space
Advertisement Space