लुधियाना के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

लुधियाना के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

लुधियाना: लुधियाना के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, डीएवी स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन व एक अन्य स्कूल शामिल है। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन बच्चों को घर भेजकर स्कूल की तलाशी अभियान शुरू कर दिया।  

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस,1 की मौत; कई घायल

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस,1 की मौत; कई घायल

संगरूर: संगरूर के घग्गा इलाके में जम्मू से राजस्थान जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस हादसे में एक यात्री  मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि बस पलटने के बाद बिजली के पोल से भी टकराई थी। घटनास्थल … Read more

पश्चिम बंगाल में लाउड स्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हिंसा,पुलिस चौकी में पथराव

पश्चिम बंगाल में लाउड स्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हिंसा,पुलिस चौकी में पथराव

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात को भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर पथराव किया। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल … Read more

पटियाला जेल से 3 कैदी फरार

पटियाला जेल से 3 कैदी फरार

पटियाला: पटियाला की सेंट्रल जेल से तीन कैदियों के भागने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों कैदी नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद थे। उनका संबंध अमृतसर से बताया जा रहा है। पुलिस ने दो फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया और तीसरे कैदी की तलाश में जुटी … Read more

मुक्तसर में बेकाबू ट्राला मजदूरों पर चढ़ा,2 की मौत

मुक्तसर में बेकाबू ट्राला मजदूरों पर चढ़ा,2 की मौत

मुक्तसर: मुक्तसर साहिब के मलोट में एक बेकाबू ट्राला तहसील चौक में बैठे मजदूरों पर चढ़ गया। इस हादसे में 2 मजदूरों की  मौत हो गई, जबकि पांच के करीब मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल … Read more

इकलौते बेटे को दौड़ा-दौड़ा कर उतारा मौत के घाट, खुद भी पिता ने निगली सल्फास

इकलौते बेटे को दौड़ा-दौड़ा कर उतारा मौत के घाट, खुद भी पिता ने निगली सल्फास

लुधियाना: लुधियाना में घरेलू विवाद के चलते एक रिटायर्ड फौजी ने अपने इकलौते बेटे की दौड़ा-दौड़ा कर गोलियां मारकर हत्या करने के बाद खुद सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान लुधियाना के अगर नगर के सुरिंदर सिंह और उनके बेटे गुरशरण सिंह उर्फ गिन्नी के रूप में हुई है। मामला अवैध संबंधों और जमीन-जायदाद … Read more

मानव तस्करी और फायरिंग मामले में पंजाबी मूल के 2 युवक गिरफ्तार

मानव तस्करी और फायरिंग मामले में पंजाबी मूल के 2 युवक गिरफ्तार

कनाडा: कनाडा पुलिस ने अलग-अलग आपराधिक मामलों में पंजाबी मूल के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पील रिजनल पुलिस ने निवासी कबीर जांगड़ा (23) को गिरफ्तार किया है। कबीर ने साल 2025 में एक महिला से संपर्क कर उसे अपने झांसे में लिया और बाद में जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। इसी मामले … Read more

BSF हेडक्वार्टर के पास धमाका, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

BSF हेडक्वार्टर के पास धमाका, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

जालंधर: जालंधर के बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास एक एक्टिवा में अचानक धमाका होने के बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति घायल हो गया। धमाके की आवाज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जिस एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट हुआ, वह कथित तौर पर … Read more

मामूली कहासुनी में 15 साल के लड़के को हथौड़े मारकर उतारा मौत के घाट

मामूली कहासुनी में 15 साल के लड़के को हथौड़े मारकर उतारा मौत के घाट

संगरूर: संगरूर के पटियाला गेट कृष्णा बस्ती में खूनी झड़प में 15 साल के लड़के की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान अंकुश के रूप में हुई है।  इस झड़प में उसका भाई  भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रैफर किया गया है। फिलहाल … Read more

फरीदकोट केंद्रीय जेल में कैदी ने लगाया फंदा

फरीदकोट केंद्रीय जेल में कैदी ने लगाया फंदा

फरीदकोटः फरीदकोट की केंद्रीय जेल में सोमवार देर रात को एक कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी की पहचान फाजिल्का के गांव काठगढ़ निवासी बलविंदर सिंह पुत्र तारा सिंह के रूप में हुई है। वह 11 साल पुराने हत्या केस में सजा काट रहा था। बता दें पिछले 10 दिनों में फरीदकोट जेल … Read more