
हरियाणाः हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भयानक हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात 5 जवानों की मौत हो गई। हादसा तावड़ू सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में तैनात 5 पुलिसकर्मी स्कॉर्पियो में पलवल की ओर से आ रहे थे। धुलावट टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे अन्य वाहन से जा टकराई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी पुलिस कर्मियों की मौके मौत हो गई।
Advertisement Space
Advertisement Space