
जालंधर: जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 6 बजे निहंग बाणे में आए व्यक्ति की तरफ से राहुल नाम के युवक पर गोलियां चलाई गई हैं। इस घटना में राहुल बुरी तरह से जख्मी हो गया है।उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
आरोपी का नाम अमरजीत सिंह बताया जा रहा है। उसने राहुल पर करीब 25 गोलियां चलाई थीं। इस वारदात को मकसूदां मंडी में नौजवान की हत्या की रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
Advertisement Space
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पुलिस भी घटनस्थल आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
Advertisement Space