पंजाब सरकार ने HDFC Bank को किया ब्लैकलिस्ट, तोड़े सभी संबंध


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने आज एक अहम कदम उठाते हुए एचडीएफसी बैंक को डीएम्पैनल करते हुए सभी संबंध तोड़ लिए है। पंजाब सरकार ने यह कदम तब उठाया है जब विगत दिनों सभी विभागों को अलॉट किए गए पैसे वापस देने को कहा। बैंक की ओर से यह राशि उस समय ट्रांसफर नहीं की गई जिससे सरकार का वित्तीय लेन-देन प्रभावित हुआ।
पंजाब सरकार के व्यय सचिव-सह-निदेशक संस्थागत वित्त एवं बैंकिंग द्वारा जारी आदेश में सरकार ने पंजाब सरकार के सभी वित्त आयुक्तों, प्रिंसीपल सैक्रेट्रीज और एडमिनिस्ट्रेट सैक्रेट्रीज, राज्य सरकार के विभागाध्यक्षों, सभी संभागीय आयुक्तों, उपायुक्तों और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक को एचडीएफसी बैंक के साथ कोई भी कारोबार नहीं करने को कहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment