शिवसेना नेता की हत्या के आरोपी का पूर्व पुलिस अधिकारियों पर रॉड से हमला


Aryan Academy AD

पटियालाः पटियाला की सेंट्रल जेल में शिवसेना नेता की हत्या के मामले में बंद आरोपी द्वारा सजायाफ्ता पूर्व डीएसपी व दो इंस्पेक्टरों पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में पूर्व पुलिस अधिकारियों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया ।

एसपी (सिटी) पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि इस वारदात को शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या केस में जेल में बंद आरोपी संदीप सिंह ने अंजाम दिया है। घायलों में पूर्व डीएसपी गुरबचन सिंह और पूर्व इंस्पेक्टर सूबा सिंह व इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। इनमें से सूबा सिंह की हालत नाजुक है।

Advertisement Space

बताया जा रहा आरोपी को हाल ही में पूर्व पुलिस अधिकारियों के बैरक में बंद किया गया था। जहां आरोपी संदीप सिंह ने जब मोबाइल का इस्तेमाल किया, तो इसकी सूचना पूर्व पुलिस अधिकारियों ने जेल प्रशासन को दे दी। इससे भड़के आरोपी संने राड के साथ उन पर पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की अभी जांच की जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment