भारतीय सेना की जांच में वेरका के सैंपल फेल, पंजाब सरकार ने 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: वेरका दूध ब्रांड के मिल्क पाउडर के सैंपल फेल होने पर भारतीय सेना ने करीब 124 मीट्रिक टन को क्वालिटी पर खरा न उतरने के कारण वापस लौटा दिया है। इसे लेकर भारतीय सेना ने नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में 7 दिन के अंदर इन सैंपल को ऑफिस से ले जाने के लिए कहा गया है।

वहीं इस मामले पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा है कि 2 सैंपल फेल हुए हैं। वेरका अपने लेवल पर इसकी जांच कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो फूड सप्लाई विभाग भी जांच करेगा।

Advertisement Space

इसके साथ ही पंजाब सरकार ने वेरका ब्रांड के दूध पाउडर के सैंपल फेल होने के बाद लुधियाना मिल्क प्लांट के जीएम दलजीत सिंह सहित 3 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। यह आदेश शुक्रवार को मिल्कफेड के एमडी राहुल गुप्ता ने जारी किया।

Advertisement Space

Leave a Comment