आवारा पशु से टकराकर डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, जिम संचालक सहित 2 की मौत


Aryan Academy AD

मोहाली: मोहाली में पास शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में जिम संचालक सहित 2 की मौत हो गई। बताया जा रहा है दिल्ली जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार के सामने अचानक एक आवारा पशु आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक वाहन से कंट्रोल खो बैठा, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे में लुधियाना निवासी जिम संचालक मनजोत सिंह और चालक रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए। मनजोत सिंह के पिता अमरपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा वीरवार रात करीब 11:45 बजे अपने दोस्त आकाश वर्मा, सुरक्षा गार्ड राजीव कुमार पांडे और चालक रवि कुमार के साथ फॉर्च्यूनर कार में दिल्ली के लिए रवाना हुआ था।

शुक्रवार सुबह जब कार आईटीआई चौक के पास पहुंची तो अचानक एक आवारा पशु सड़क पर आ गया। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मनजोत सिंह और चालक रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में मनजोत के दोस्त आकाश वर्मा को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सुरक्षा गार्ड राजीव कुमार पांडे पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment