Amritsar में AK-47 और AK-56 राइफलों सहित पति पत्नी समेत एक अन्य गिरफ्तार

Amritsar : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में बड़ी  सफलता हासिल की है। पुलिस ने पति-पत्नी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 किलो हेरोइन, एक AK-47 और AK-56 राइफल, 4 मैगज़ीन और 10 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Advertisement Space

डीजीपी गौरव यादव नें एक्स पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े थे और राज्य में आगे सप्लाई करने के लिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ हासिल कर रहे थे। पकड़े गए आरोपी ड्रोन के जरिए ड्रग्स और अवैध हथियारों की सप्लाई प्राप्त करते थे।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और उसकी पत्नी कमलजीत कौर दोनों वासी बराड़ पिंड और कमलजीत कौर का भाई बिक्रमजीत सिंह जोकि अमृतसर के गांव गुमानपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है। संदीप सिंह पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संदीप सिंह और उसकी पत्नी सीमा पार से तस्करी के नेटवर्क को मैनेज करते थे और बिक्रमजीत सिंह आगे सप्लाई के लिए कोरियर की जिम्मेदारी संभालता था।
अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने और सप्लाई चेन की पूरी कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment