प्रधानमंत्री की देशवासियों से अपील-पेट्रोल, डीजल और गैस का कम करें इस्तेमाल,1 साल तक न करें सोने की खरीददारी


Aryan Academy AD

हैदराबादः देश में बढ़ते वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हैदराबाद में रैली को संबोधित करते हुए वर्क फ्रॉम होम अपनाने, मेट्रो में सफर करने और कार पूलिंग बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। युद्ध की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में देश को आर्थिक दबाव से बचाने के लिए लोगों को ईंधन बचाने की दिशा में कदम उठाने होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा समय में पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल कम करना बेहद जरूरी हो गया है। जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया जाना चाहिए।

Advertisement Space

इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना न खरीदने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल सोने के आयात पर लाखों करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा खर्च होती है। अगर लोग कुछ समय तक सोने की खरीदारी कम करें, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री के मुताबिक मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए हर नागरिक को  राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।

 

Advertisement Space

Leave a Comment