
नेपालः नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस्तांबुल से आए टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Advertisement Space
एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी एसपी राजकुमार सिलवाल ने बताया कि टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी। लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में आग लग गई। फायर इंजन की मदद से आग पर तुरंत काबू पाकर विमान सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू में बर्स सवार थे। यात्रियों में कुछ संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी भी शामिल थे।
Advertisement Space